सोशल मीडिया रील बनाते समय महिला नाले में गिरी: पुलिस

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 16 फरवरी (ए)) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सोमवार को सोशल मीडिया रील बनाते समय 22 वर्षीय एक युवती कथित तौर पर नाले में गिर गई जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, भावना नामक युवती इलाके में जमा कचरे और खराब सफाई व्यवस्था को दिखाने के लिए नाले के पास वीडियो रिकॉर्ड करने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरी।