मध्य दिल्ली में में छह वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 21 सितंबर (ए) मध्य दिल्ली में छह वर्षीय एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 34 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह वारदात देशबंधु गुप्ता (डीबीजी) रोड थाना क्षेत्र में हुई। यहां किशनगंज इलाके में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. आरोपी किशनगंज इलाके में मासूम बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था, तभी उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। घटना से आक्रोशित भीड़ ने पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित (34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो किशनगंज लाल सिंह स्थित बग्राओजी बस्ती का रहने वाला है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं और POCSO एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता को तत्काल चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।