कॉलेज छात्रा ने निजी विला में सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया, दो लोगों पर मामला दर्ज

राष्ट्रीय
Spread the love

बेंगलुरु: 23 फरवरी (ए)) बेंगलुरु में कॉलेज की 19-वर्षीय एक छात्रा से सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे जबरन गोली खिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने दावा किया कि यह घटना 15 फरवरी को बेंगलुरु के एक निजी विला में हुई थी, लेकिन उन्होंने डर के मारे पहले पुलिस से संपर्क नहीं किया था। वहीं, 22 फरवरी को महिला द्वारा अपनी शिकायत लेकर अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचने से एक दिन पहले दो आरोपियों की शिकायत पर मल्लेश्वरम पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने आरोप लगाया कि वह एक पुरुष परिचित के साथ मिलकर कुछ वीडियो क्लिप के बहाने उनसे 10 लाख रुपये की उगाही करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने कहा, ‘मामले में छात्रा के बयान के आधार पर हमने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म), 70(1) (सामूहिक दुष्कर्म), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है। हम दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।’

अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, शहर के एक कॉलेज में प्रथम वर्ष की डिग्री की पढ़ाई कर रही महिला ने बताया कि जनवरी 2026 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी मुलाकात आरोपियों में से एक से हुई थी। दोनों की मुलाकात कोरमंगला के एक कैफे में कुछ बार हुई थी और वे फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से नियमित रूप से संपर्क में थे