हवाना: 26 फरवरी (ए)
) क्यूबा की सरकार ने बुधवार देर रात कहा कि उनके सैनिकों पर गोली चलाने वाले नौका सवार 10 लोग क्यूबा के हथियारबंद नागरिक थे, जो अमेरिका में रहते थे और द्वीप में घुसपैठ करके आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहे थे।
इससे कुछ घंटे पहले क्यूबा ने कहा था कि उसके सैनिकों ने फ्लोरिडा के पंजीकरण वाली एक स्पीड बोट पर सवार चार लोगों को मार गिराया और छह अन्य को घायल कर दिया। उसका दावा था कि नौका क्यूबा के जलक्षेत्र में घुस आई थी और उसकी तरफ से पहले सैनिकों पर गोली चलाई गई, जिसमें क्यूबा का एक अधिकारी घायल हो गया।