दुष्कर्म के दोषी मलेशियाई भारतीय व्यक्ति को 12 साल जेल, 12 बेंत मारने की सजा

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

सिंगापुर: 27 फरवरी (ए)) सिंगापुर में भारतीय मूल के एक मलेशियाई व्यक्ति को घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के मामले में 12 वर्ष कारावास और 12 बेंत मारने की सजा सुनाई गई है।

शरवीन चेट्टी (48) ने चार फरवरी को 35 वर्षीय इंडोनेशियाई महिला से दुष्कर्म के एक आरोप में दोष स्वीकार किया।

जानकारी के अनुसार, घटना 11 जुलाई 2022 की है जब रात करीब आठ बजे लिटिल इंडिया मास रेपिड ट्रांसिज स्टेशन के निकास द्वार ‘एग्जिट एफ’ के बाहर चेट्टी ने झाड़ियों में महिला से दुष्कर्म किया।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की बृहस्पतिवार की खबर के अनुसार, पीड़िता उस समय अपने मित्रों के साथ थी, लेकिन चेट्टी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उसे बहला-फुसलाकर अलग ले गया और उससे दुष्कर्म किया किया।

बुधवार को सजा सुनाते समय अदालत ने चेट्टी पर खुद को पुलिस अधिकारी बताने संबंधी आरोपों पर भी गौर किया।