पारादीप (ओडिशा): 27 फरवरी (ए)
) ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 23 साल की एक युवती के साथ एक ही दिन में दो बार अलग-अलग स्थानों पर उसके पुरुष मित्र ने और मदद का दिखावा करने वाले एक अजनबी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसे चार मंजिला इमारत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।