नयी दिल्ली: 15 मार्च (ए)
) गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नौ अप्रैल को होंगे जबकि गुजरात और महाराष्ट्र की तीन अन्य विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को उपचुनाव होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को यह जानकारी दी।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि उपचुनाव के लिए सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना चार मई को होगी।