तुएनसांग: 13 सितंबर (ए) शराबबंदी वाले राज्य नगालैंड के तुएनसांग जिले में दो दिनों के भीतर कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को कहा कि इन मौतों का परिस्थितिजन्य रूप से मिलावटी या जहरीली शराब के सेवन से संबंध सामने आया है।
दस और 11 सितंबर को तुएनसांग शहर तथा चेंदांग सैडल गांव में इन मौतों की सूचना मिली थी।
