जयपुर: 25 मार्च (ए)
) राजस्थान के भरतपुर ज़िले में बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसका आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना नदबई की पंजाबी कॉलोनी में तब हुई, जब योगेंद्र चोपड़ा देर शाम अपनी दुकान बंद कर स्कूटर से घर लौट रहे थे। इस बीच बदमाशों ने बन्दूक के बल पर उन्हें रोक लिया और गोली मार कर जेवर से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।