तिरुवनंतपुरम: 26 मार्च (ए)
) केरल पुलिस की साइबर शाखा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ और उसके एक हैंडल के खिलाफ एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) निर्मित एक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस वीडियो में कथित तौर पर प्रधानमंत्री और निर्वाचन आयोग को ‘‘भ्रामक एवं मानहानिकारक तरीके से’’ चित्रित किया गया है।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि कथित मानहानिकारक सामग्री की जानकारी उन्हें भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) सहित आधिकारिक माध्यमों से मिली।