राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या

झारखण्ड हजारीबाग
Spread the love

हजारीबाग: 28 मार्च (ए)) झारखंड के हजारीबाग जिले में राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान 40 वर्षीय एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हजारीबाग सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अमित आनंद ने बताया कि शुक्रवार रात पेलावल पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गदोखर गांव में आपसी बहस के बाद दो आरोपियों ने उस व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।