नयी दिल्ली: 28 सितंबर (ए) सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को गांधी जयंती (दो अक्टूबर) के दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किए जाने की सूचना दिल्ली पुलिस को दी। यह कदम चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग जारी रहने के बीच उठाया गया है।
आयोजकों ने बताया कि छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में आइसा की अध्यक्ष नेहा, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे, कार्यकर्ता नंदिता नारायण और अन्य लोग शामिल थे।