यूपी मे फिर 16 आईएएस और चार पीसीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ,16 नवंबर (ए)। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल जारी है। सोमवार को भी 16 आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। गोंडा, जौनपुर और चंदौली सहित पांच जिलों के डीएम के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही आईएएस अफसरों में वाराणसी और कानपुर के कमिश्नर की अदला-बदली की गई है। वाराणसी के कमिश्नर एस.राजलिंगम को कानपुर भेजा गया है वहीं कानपुर में तैनात रहे आईएएस विजयेंद्र पांडियन को अब वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

के. विजयेंद्र पांडियन मंडलायुक्त कानपुर, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, प्रबंध निदेशक राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, प्रबंध निदेशक स्टेट स्पिनिंग कंपनी, प्रबंध निदेशक स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड, प्रबंध निदेशक सहकारी कताई मिल्स संघ तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण से वाराणसी के मंडलायुक्त बनाए गए हैं।

एस. राजलिंगम मंडलायुक्त वाराणसी से मंडलायुक्त कानपुर, रविकुमार एनजी मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, स्थानिक आयुक्त एवं आयुक्त एनसीआर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा आयुक्त एवं निदेशक उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग बनाए गए हैं।डॉ. बलकार सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण से मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, स्थानिक आयुक्त तथा आयुक्त एनसीआर बनाए गए हैं। सौम्या अग्रवाल श्रमायुक्त को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम, प्रबंध निदेशक स्टेट स्पिनिंग कंपनी, प्रबंध निदेशक स्टेट यार्न कंपनी, प्रबंध निदेशक सहकारी कताई मिल्स संघ तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अनिल कुमार सिंह अपर आयुक्त एवं अपर प्रबंधक (बैंकिंग) सहकारी समितियां से डीएम भदोही व मुख्य कार्यपालक अधिकारी भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं। शैलेश कुमार डीएम भदोही व मुख्य कार्यपालक अधिकारी भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण से डीएम चंदौली बनाए गए हैं।

चंद्र मोहन गर्ग डीएम चंदौली से विशेष सचिव मुख्यमंत्री, रमेश रंजन अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद से डीएम गोंडा और प्रियंका निरंजन डीएम गोंडा से विशेष सचिव नगर विकास विभाग बनाई गई हैं। उमेश मिश्रा स्थानांतरणाधीन विशेष सचिव नगर विकास से डीएम जौनपुर और सैमुएल पॉल एन डीएम जौनपुर से अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) सहकारी समितियां बनाए गए हैं।

मनोज कुमार राय विशेष सचिव नागरिक सुरक्षा व राजनीतिक पेंशन से डीएम श्रावस्ती, अन्नपूर्णा गर्ग डीएम श्रावस्ती से विशेष सचिव बाल विकास व पुष्टाहार, आलोक यादव डीएम शामली से विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक और प्रवीण वर्मा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा से डीएम शामली बनाए गए हैं।

इसके अलावा पीसीएस अधिकारियों में रेणुका दीक्षित एसडीएम इटावा से एसडीएम शामली, डॉ. विश्व भूषण मिश्र उप सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से संयुक्त निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, अभिनव पाठक एसडीएम आगरा से एसडीएम प्रयागराज मेला प्राधिकरण, विशेष कार्याधिकारी प्रयागराज विकास प्राधिकरण और सौम्या मिश्रा स्थानांतरणाधीन एसडीएम प्रयागराज मेला प्राधिकरण, विशेष कार्याधिकारी प्रयागराज विकास प्राधिकरण से एसडीएम आगरा बनाई गई हैं।