योगी ने ‘योगी की पाती’ पर आधारित ‘कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन किया

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 16 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘योगी की पाती’ के 50 संस्करणों पर आधारित ‘कॉफी टेबल बुक’ का सोमवार को विमोचन किया। यह किताब विभिन्न मुद्दों पर आम लोगों को लिखे गए उनके पत्रों का संग्रह है।

योगी ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर पुस्तक के विमोचन के दौरान वनटांगिया समुदाय की समस्याओं, सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति और राज्य में ‘इंसेफेलाइटिस’ (मस्तिष्क ज्वर) से होने वाली मौतों सहित कई मुद्दों पर बात की।