नयी दिल्ली: दो अगस्त (ए)
) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छात्रों को ‘‘माफ करने’’ की बात करते हैं, लेकिन वास्तव में सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह छात्रों के प्रति सच्चाई और न्याय के पक्ष में खड़े होते हुए उनसे माफी मांगे।
गांधी ने ये टिप्पणियां इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कीं, जिसमें उन्होंने शनिवार को तमिलनाडु दौरे के दौरान गोपिका, रोशिनी और वेत्री आनंदन के परिवारों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो साझा किया। इन तीनों ने नीट प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या कर ली थी।