जयपुर: 30 जून (ए)
) जयपुर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ तालाब में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गोविंदगढ़ थाना प्रभारी विनोद सांखला ने बताया कि पूजा (25) मंगलवार तड़के चार बजे अपने घर से निकली और करीब दो किलोमीटर दूर स्थित एक खेत में बने तालाब में अपनी दोनों बेटियों के साथ कूद गई।
उन्होंने बताया, ‘तीनों के शव तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं।’
थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।