हल्दिया: 30 जून (ए)
) पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग लगने से 10 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।घायलों को इलाज के लिए हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना मंगलवार सुबह करीब 4 बजे से 4:30 बजे के बीच हुई। हादसा हल्दिया रिफाइनरी के पास रेलवे लाइन के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि नेफ्था ले जाने वाली पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास काम कर रहे कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।