महाराष्ट्र से अगवा दो नाबालिग लड़कियां एक महीने बाद उत्तर प्रदेश से मुक्त कराया

राष्ट्रीय
Spread the love

बीड (महाराष्ट्र): छह मई (ए)) महाराष्ट्र के बीड जिले से एक महीने पहले अगवा की गईं दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया से मुक्त कराया। दोनों लड़कियां रिश्तेदार हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीड पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुख्य आरोपी विजय महादेव कावले को मंगलवार को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि चार दिनों तक चलाए गए एक समन्वित अंतरराज्यीय अभियान के जरिये महाराष्ट्र के नांदेड जिले के निवासी कावले को दबोचा गया।