लखनऊ में ‘कटियाबाज़’ पोस्टरों से छिड़ा सियासी घमासान, भाजपा-सपा में जुबानी जंग

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 10 मई (ए) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरों वाले बड़े पोस्टर लगाए गए, जिन पर ‘‘कटियाबाज’’ लिखा था। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

बंगला बाजार और पुरानी जेल रोड समेत कई स्थानों पर लगे इन पोस्टरों पर ‘‘रमजान में बिजली फुल, दिवाली पर बिजली गुल’’ जैसे नारे लिखे थे। पोस्टरों में सपा नेता आजम खान और संभल से पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क का भी उल्लेख किया गया था। उनके नाम के साथ ‘‘बिजली चोर’’ लिखा गया और पुराने विवादों का हवाला दिया गया।