भुवनेश्वर: 17 नवंबर (ए) चक्रवात ‘अकवान’ के तट के करीब पहुंचने के मद्देनजर ओडिशा सरकार संवेदनशील इलाकों, खासकर भूस्खलन की आशंका वाले पहाड़ी क्षेत्रों से दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के शुक्रवार को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में दस्तक देने का अनुमान है।आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि ओडिशा में “भारी वर्षा होने की संभावना है, लेकिन बहुत भारी वर्षा नहीं” जैसी कि चक्रवात अर्नब के दौरान हुई थी, जो 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में आया था।इस बीच आपदा प्रबंधन
मंत्री ने कहा, “जिला कलेक्टरों को गंजम, गजपति, कंधमाल, रायगढ़, कोरापुट और मलकानगिरी में लैंडस्लाइड की आशंका वाले इलाकों से लोगों को निकालने के लिए कहा गया है।”
आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में चक्रवात से निपटने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
