लखनऊ: 15 मई (ए)
) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचत और मितव्ययिता के आह्वान के बाद उत्तर प्रदेश में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पर्यावरण के अनुकूल आवागमन के साधन अपनाने की अनूठी पहल शुरू की है। साइकिल, ई-रिक्शा और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर नेता-अधिकारी न सिर्फ खर्च घटा रहे हैं, बल्कि प्रदूषण कम करने का संदेश भी दे रहे हैं।
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।”