बीजिंग: 15 मई (ए)
) चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपनी वार्ता को ‘‘ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण’’ बताया, हालांकि किसी भी विवादास्पद मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हुआ है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को चीन की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पूरी कर बीजिंग से रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान ट्रंप ने चिनफिंग के साथ ईरान युद्ध और व्यापार सहित विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर कई दौर की वार्ता की।