भदोही (उप्र): 16 मई (ए)
) भदोही जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक शादी समारोह के दौरान एक बेकाबू डीजे वाहन ने बारातियों को कुचल दिया, जिससे एक महिला की मौत हो गई तथा दो अन्य लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बैरा खास गांव में शुक्रवार देर शाम शादी में एक डीजे वाहन बेकाबू होकर तीन लोगों को कुचलते हुए एक पेड़ से जा टकराया।