दामाद और उसके परिवार के दो सदस्यों ने पूर्व सैनिक की पीट-पीटकर हत्या की

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: 23 नवंबर (ए) राजस्थान के झुंझुनूं जिले में घरेलू विवाद के बाद 66 वर्षीय एक पूर्व सैनिक की उसके दामाद और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी जिले के रुद्रौल गांव निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है।