कोलकाता: 16 मई (ए)
) पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को कहा कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान ‘भड़काऊ’ बयान देने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार द्वारा पांच मई यानी विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद उत्तर 24 परगना जिले के बागुईआटी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने चुनाव बाद हिंसा और मतगणना प्रक्रिया को लेकर भड़काऊ टिप्पणी की थीं।