बलिया: 16 मई (ए)
) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्ची का रिश्तेदार है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है।