गुरुग्राम: 16 मई (ए)
) गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया मंच पर महिला बनकर धोखाधड़ी करने सहित विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगने के आरोप में तीन नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से 19 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 18 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।