बांदा (उप्र): 20 मई (ए)
) बांदा जिले के मरका क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक और युवती के शव पेड़ से बंधे फंदे से लटके मिले।
बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. शिवराज ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि मरका थाना क्षेत्र के अधाव गांव की बस्ती से कुछ दूरी पर खेत में लगे बबूल के पेड़ से बंधे फंदे से एक युवक और युवती के शव लटके हुए हैं।
प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस के अनुसार मृतका रोशनी की शादी घूरी गांव निवासी जग प्रसाद के साथ गत सात मई को हुई थी। शादी के बाद वह पहली विदाई पर मायके आई थी। बताया गया कि मंगलवार रात वह सज-संवर कर घर से निकली थी, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।