कोलकाता: 20 मई (ए
) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की गेंदबाजी इकाई ने बुधवार को यहां परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ‘करो या मरो’ के मैच में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट पर 147 रन के स्कोर पर रोक दिया।
बादलों से घिरे आसमान के नीचे और बारिश से बचने के लिए ढकी गई ईडन गार्डन्स की पिच पर केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पावरप्ले में मुंबई इंडियंस का स्कोर चार विकेट पर 41 रन कर दिया।