मऊ (उप्र): 21 मई (ए
) मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के बलुआ पोखरा गांव स्थित लेखपाल भवन के पास एक तेज रफ्तार कार के दीवार से टकराकर पलट जाने से तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात घोसी थाना क्षेत्र के बलुआ पोखरा स्थित लेखपाल भवन के पास हुई जब घोसी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक घर की दीवार से टकरा गई।