चेन्नई: 21 मई (ए)
) तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, सरकार बनने के करीब दो सप्ताह बाद बृहस्पतिवार को किया गया। मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय नीत सरकार में कांग्रेस के दो विधायकों सहित 23 नए सदस्यों को शामिल किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे से लोक भवन में शुरू हुआ, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंत्री पद के लिए चुने गए टीवीके विधायक श्रीनाथ, एस. कमाली, सी. विजयलक्ष्मी और आर.वी. रंजितकुमार, कांग्रेस के एस. राजेश कुमार व पी. विश्वनाथन को मंत्री पद की शपथ दिलाई।