नोएडा: 21 मई (ए
) ग्रेटर नोएडा में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार रात ईकोटेक-तृतीय थाना क्षेत्र के गांव वैदपुरा की है जहां गांव निवासी दीपक नागर (28) पर उसके घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दीपक को छह गोलियां लगीं। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिंह ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।