नयी दिल्ली: 23 मई (ए)
) मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी नयी किताब में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “असाधारण गर्मजोशी और संवेदनशीलता” ने उन्हें 2023 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले एक बड़े राजनीतिक संकट से उबारने में मदद की।
चौहान ने ‘अपनापन’ नामक इस पुस्तक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के संबंधों और अनुभवों का वर्णन किया है।