शववाहन एम्बुलेंस के एक खड़े वाहन से टक्कर में पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश बाराबंकी
Spread the love

बाराबंकी: 21 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक शववाहिनी एंबुलेंस के खड़े पिकअप वाहन से टकरा जाने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सुबेहा थाना क्षेत्र के घेरावां गांव के पास हुआ।पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने बताया कि एंबुलेंस ने पीछे से पिकअप वाहन में टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतकों में एंबुलेंस के दो चालक और तीन अन्य लोग शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस जयपुर से गाजीपुर एक शव लेकर जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।