राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को 66 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 24 मई (ए)) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित होने वाले 2026 के पहले नागरिक अलंकरण समारोह में 66 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी।

इस समारोह में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करेंगी।