होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर ईरान से बातचीत आगे बढ़ी, ट्रंप सतर्क: रूबियो

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 25 मई (ए)) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को कहा कि उनके देश ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर खोलने को लेकर ईरान के साथ बातचीत में उल्लेखनीय प्रगति की है लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सतर्क रुख अपना रहे हैं और कोई खराब समझौता स्वीकार नहीं करेंगे।

भारत की चार दिन की यात्रा पर आए रूबियो ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका और ईरान व्यापक शांति समझौते को अंतिम रूप देने से पहले इस नौवहन मार्ग को फिर खोलने के लिए प्रारंभिक समझौते पर विचार कर रहे हैं।