नयी दिल्ली: 26 मई (ए
) राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी की कीमत में मंगलवार को दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई। यह दो सप्ताह से भी कम समय में चौथी बार है जब सीएनजी की कीमत बढ़ाई गई है।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अनुसार, सीएनजी की कीमत अब 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।सीएनजी की कीमतों में हुई इस ताजा बढ़ोतरी से आम लोगों पर बोझ और बढ़ गया है क्योंकि वे पिछले कुछ हफ्तों से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं।