सर्राफा व्यवसायी को गोली मारी, चांदी से भरा बैग लूटा

उत्तर प्रदेश चंदौली
Spread the love

चंदौली: 29 मई (ए) चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को गोली मार दी और उनके पास मौजूद चांदी से भरा बैग लूट ले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मनोहरपुर गांव निवासी सुजीत सेठ (45) की चकिया-मुगलसराय मार्ग पर मनोहरपुर मोड़ के समीप सोने-चांदी की दुकान है। सुजीत बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे।