एयर इंडिया ने सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक 31 दिसंबर तक बढ़ाई

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 29 नवंबर (ए) एयर इंडिया ने जेद्दा, दम्माम और रियाद के लिए आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस दो दिसंबर से जेद्दा की उड़ानें चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू करेगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की रियाद और दम्माम के लिए आने-जाने वाली उड़ानें भी 31 दिसंबर तक निलंबित रहेंगी।