कोलकाता: चार मई (ए)
) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह राज्यभर के केंद्रों पर शुरू होने के बाद विभिन्न टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित शुरुआती रुझानों में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाती नजर आ रही है।तृणमूल कांग्रेस करीब 108 सीट पर आगे है जबकि भाजपा 117 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।
‘टीवी 9 बांग्ला’ के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस करीब 67 सीट पर आगे है जबकि भाजपा 77 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
राज्य की 293 विधानसभा सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की गई।