पंजाब नगर निकाय चुनाव में 690 से अधिक वार्ड जीतने पर ‘आप’ ने मनाया जश्न, मतगणना जारी

राष्ट्रीय
Spread the love

चंडीगढ़: 29 मई (ए) पंजाब में नगर निकाय चुनावों के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के बीच राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने 690 से अधिक वार्ड में जीत दर्ज कर ली और वह कई अन्य वार्ड में बढ़त बनाए हुए है।

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और ढोल की थाप पर नाचकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया ने इन चुनावों में पार्टी नेताओं- अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भरोसा जताने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया।पंजाब नगर निगम और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने पूरे पंजाब में एकतरफा और निर्णायक जीत हासिल की है. केजरीवाल ने कहा कि इससे पहले पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में भी पार्टी को भारी बहुमत मिला था. अब शहरी निकाय चुनावों में मिली सफलता ने साबित कर दिया है कि पंजाब की जनता को आम आदमी पार्टी और उसके कामकाज पर भरोसा है.