रांची: 30 मई (ए)
) झारखंड के चार जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिछले 24 घंटों में एक लड़की और दो महिलाओं सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को गढ़वा जिले से दो लोगों की मौत तथा रांची, धनबाद और बोकारो से एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली।