गाजीपुर (उप्र): चार जून (ए)
) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक व्यापारी की हत्या के मामले में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक आरोपी की पहचान कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के रूप में की गई, जो 29 मई को एक स्थानीय व्यवसायी विनीत राय (29) की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने बताया कि कमलेश इस मामले के चार नामजद आरोपियों में से एक था।होटल करोबारी आलोक राय के बेटे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।