फडणवीस ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से बात की,मुंबई पुलिस आयुक्त को हमलावरों को जल्द पकड़ने का निर्देश

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई: 18 अक्टूबर (ए) मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और अभिनेता से बात की।

फडणवीस ने पुलिस आयुक्त देवेन भारती से घटना की जानकारी मांगी और उनसे कहा कि वे हमलावरों को जल्द पकड़ें, जांच में तेजी लाएं और इसके लिये जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने श्रॉफ से फोन पर बात की और उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने दावा किया कि आरोपी को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा और श्रॉफ से कहा कि वे चिंता न करें।

गृह विभाग संभाल रहे फडणवीस ने अभिनेता से कहा, “हम सब आपके साथ हैं। हम जल्द ही आरोपियों को ढूंढ निकालेंगे। आप चिंता न करें।