आपके पास शक्ति है तो उसका दुरुपयोग होना स्वाभाविक: इजराइली राजदूत

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: चार जून (ए) भारत में नियुक्त इजराइली राजदूत रूवेन अजार ने इजराइली रक्षा बलों द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने के आरोपों के जवाब में कहा है कि जब आपके पास शक्ति होती है, तो उसका दुरुपयोग होना स्वाभाविक है। उन्होंने आलोचना को स्वीकार करते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं पर उनके देश के लिए ‘‘असंभव मानक’’ निर्धारित करने का आरोप भी लगाया।