नयी दिल्ली: चार जून (ए)
) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच राज्यों में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को मध्यप्रदेश में और सतीश पूनिया को राजस्थान में चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन के नाम सूची में शामिल नहीं हैं।
बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं, जबकि कुरियन संसद के उच्च सदन में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है।