मस्क ने अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की मदद के लिए 44.5 करोड़ डॉलर खर्च किये

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

ऑस्टिन (अमेरिका): पांच नवंबर (एपी) अमेरिका के उद्योगपति एलन मस्क ने मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को अमेरिकी कांग्रेस पर अपना नियंत्रण बनाए रखने में मदद करने के लिए कम से कम 44.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर खर्च किये।

यह राशि इतनी बड़ी है कि सालाना एक लाख डॉलर कमाने वाला कोई व्यक्ति अपनी पूरी कमाई बचाकर भी इतनी रकम जुटाने में लगभग 4,400 साल लगा देगा।

अमेरिका की संघीय सरकार के साथ अरबों डॉलर का कारोबार करने वाली मस्क की कंपनियों के लिए यह कोई बड़ी राशि नहीं है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए देश के मतदाताओं ने मंगलवार को हुए बहुचर्चित मध्यावधि चुनावों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को अमेरिकी संसद का नियंत्रण सौंप दिया और कई अहम राज्यों में गवर्नर पदों पर भी पार्टी को जीत दिलाई।

मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप से ज्यादा नुकसान शायद ही किसी और को हुआ हो। लेकिन एलन मस्क के अलावा भी शायद ही किसी ने इतना कुछ दांव पर लगाया था।

डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद पहले से ही मस्क को घेरने की तैयारी में जुट गये थे। वे उनके खिलाफ जांच शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद मस्क ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मजाकिया अंदाज में लिखा, “लगता है इस बार चुनाव में दखल देने के लिए इस्तेमाल की गई मेरी स्पेस लेजर काम नहीं आईं।”

डेमोक्रेट्स ने टेक्सास और अमेरिकी सीनेट पर भी नियंत्रण हासिल कर लिया।

टेक्सास में 30 साल से अधिक समय में डेमोक्रेट्स की यह पहली राज्यव्यापी चुनावी जीत थी। डेमाक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों ने अपनी जीत में आंशिक रूप से मस्क को निशाने पर बनाया। उन्होंने मस्क की कंपनियों को मिलने वाली कर छूट और सरकारी अनुदानों के साथ-साथ निर्वाचित रिपब्लिकन नेताओं के साथ उनके संबंधों को भी चुनावी मुद्दा बनाया।

टिप्पणी के लिए भेजे गए संदेशों पर मस्क की ओर से कोई जवाब नहीं आया।