तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: आठ जून (ए) राजनीतिक सकंट का सामना कर रही तृणमूल कांग्रेस को सोमवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और साथ ही संसद के उच्च सदन की सदस्यता भी छोड़ दी।

तृणमूल के वरिष्ठ नेता एवं संसद में पार्टी की सबसे मुखर आवाजों में से एक रहे राय ने राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा और साथ ही ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।