खरगे ने ‘इंडिया’ गठबंधन से कहा: संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ वाली एकजुटता को और मजबूत करें

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: आठ जून (ए)) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों का आह्वान किया कि वे नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा खड़ी की गई कथित चुनौतियों से निपटने के लिए उस एकजुटता की भावना को और मजबूत करें, जो इस साल 17 अप्रैल को महिला आरक्षण एवं परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ दिखी थी।

उन्होंने विपक्षी गठबंधन की बैठक में दिए अपने शुरुआती संबोधन में यह दावा भी किया कि सरकार संविधान पर हमला जारी रखे हुए है।