प्रयागराज, 13 जून (ए)। यूपी के प्रयागराज जिले के कर्नलगंज इलाके में शनिवार को सुबह की सैर पर निकले 70 साल के एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे कर्नलगंज पुलिस स्टेशन के इलाके में लल्ला चुंगी क्रॉसिंग पर हुई।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शिवकुटी निवासी राम दुलारे कोइरी के तौर पर हुई है। वह क्रॉसिंग पर खड़े थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावर वहां पहुंचे और उन पर गोली चला दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।